Buy Advt. Space

आईटीबीपी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी, कोंडागांव (छ.ग.) के हिमवीरों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को चरित्रार्थ करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कोंडागांव के राम तालाब पार्क में स्‍थानीय बच्‍चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया, जिसका उद्देश्‍य आमजन को पेड़ों की महत्‍ता के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर जीवन एवं धरा को बचाना है।

उल्लेखनीय है कि आईटीबीपी की तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में है, जहां पर बल के जवान स्थानीय आबादी कों सुरक्षा प्रदान करने के साथ –  साथ कई प्रकार के जन जागरूकता अभियान भी चलाते हैं, ताकि आम जनता को सरकार के मिशनो के बारे में पता चल सके और जनता अपने राष्ट्र कर्तव्य के प्रति सजग रहें।

Leave a Comment