Buy Advt. Space

करंट की चपेट में आके छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक की मां की मौत..

By



छत्तीसगढ़ !  बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां लीला देवी साहू की बुधवार 28 मई को सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने निवास के पीछे स्थित बाड़ी में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आकर उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment