Buy Advt. Space

निर्वाचन संबंधी सुझाव प्राप्त करने राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी विभिन्न मुद्दों पर सुझाव प्राप्त करना था, ताकि निर्वाचन प्रकिया को और बेहतर बनाया जा सके।बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, मतदाताओं को फोटोयुक्त परिचय पत्र प्रदान करने, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, बीएलओ के कर्तव्यों, नामांकन प्रक्रिया, सामग्री वितरण और मतगणना जैसे निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उपस्थित प्रतिनिधियों से इन बिंदुओं पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। बैठक में एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment