राजनांदगांव ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, राजनांदगांव ने फिट इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण, राजनांदगांव के सहयोग से महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार। समानता।
सशक्तिकरण।” के अंतर्गत, महिलाओं के अधिकारों, समानता और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया गया। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, राजनांदगांव की प्राचार्या श्रीमती ममता नायक ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “महिलाओं को समान अवसर और अधिकार प्रदान करना समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य है। हमें हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।”

इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि डॉ. तबिश अहमद, एच.ओ.डी., फार्माकोलॉजी विभाग, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव ने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका बतलाया साथ ही नर्सिंग की समाज में महत्त्व को बताया। श्री हेमंत तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पतंजलि, राजनांदगांव, एवं श्री के.सी. त्रिपाठी, फिट इंडिया खेल प्रशिक्षण प्राधिकरण, भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव द्वारा नर्सिंग कालेज में इंटरनेशनल महिला दिवस पर योगा और खेल का महत्व बतलाया साथ ही कई योग सिखाए जिसमें नर्सिंग कॉलेज की सभी शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने भाग लिया साथ ही फिटनेस के महत्व को समझा।
स्टॉफ केंद्र प्रभारी के सी त्रिपाठी ,सहायक बॉस्केटबॉल कोच दिव्या धारावत, प्रियंका ई, पंकज पांडे, एकाउंटेंट प्रदीप शर्मा, मेल वार्डन मुन्ना लाल जायसवाल, डीईओ सुकदेव राउत, ग्राउंडमैन वीरेंद्र सिन्हा, लेडी वार्डन अर्चनादेव चौधरी ,साई बालिका खिलाड़ी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में B.Sc नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य से की गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में श्री के.सी. त्रिपाठी के निर्देशन में सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने योगाभ्यास किया, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। योग सत्र के दौरान सभी को योग के लाभों और दैनिक जीवन में इसे अपनाने की प्रेरणा दी गई।
इस कार्यक्रम में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षकों ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं और महिलाओं की प्रगति में योगदान दें।
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, राजनांदगांव की ओर से यह कार्यक्रम फिट इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण, राजनांदगांव के सहयोग से महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिले। कार्यक्रम का संचालन बर्सिला प्रकाश एवं बसंती चक्रवर्ती ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समयोजन किया।








