कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव के ग्राम पंचायत कोटपाड़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक-02 में पंच पद हेतु पुनर्मतदान 23 फरवरी को होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को विकासखण्ड फरसगांव के ग्राम पंचायत कोटपाड़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक-02 में पंच पद हेतु मतदान प्रक्रिया स्थगित होने के फलस्वरूप आयोग द्वारा ग्राम पंचायत कोटपाड़ के वार्ड क्रमांक 02 में सम्पन्न हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए उक्त पद के लिए पुनर्मतदान तृतीय चरण के समय अनुसूची अनुसार 23 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक नियत किया गया है।








