Buy Advt. Space

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 जनपद पंचायत फरसगांव और माकड़ी में 20 फरवरी को मतदान मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में जिले के जनपद पंचायत फरसगांव और माकड़ी में मतदान 20 फरवरी को होगा। आज जनपद पंचायत मुख्यालयों में मतदान सामग्री का वितरण किया गया और मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर और एसडीएम श्री अश्वन पुसाम ने फरसगांव में मतदान दलों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी प्रकार माकड़ी में एसडीएम श्री अजय उरांव ने मतदान दलों के वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत फरसगांव में 158 मतदान केंद्र हैं और मतदाता की संख्या 68287 है। 20 फरवरी को होने वाले मतदान में 68 सरपंच, 372 पंच, 20 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना हैं। फरसगांव के कुल 73 सरपंच में से 05 निर्विरोध और कुल 878 पंच में से 506 निर्विरोध चुने गए हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत माकड़ी में 154 मतदान केंद्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 76160 है। इस दौरान 67 सरपंच, 415 पंच, 18 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना हैं। माकड़ी के कुल 889 पंच में से 474 पंच निर्विरोध चुने गए हैं।

Leave a Comment