Buy Advt. Space

नगरीय निर्वाचन 2025: जिले में 76.31% मतदान, युवा और बुजुर्गों में दिखा उत्साह

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कोण्डागांव जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदान के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते जिले में 76.31% मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं, जहां बुजुर्ग, युवा, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लोग भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

प्रेरणास्रोत बने 95 वर्षीय सोनबत्ती ध्रुव और फस्ट वोटर पियांशु साहू

कोंडागांव की 95 वर्षीय सोनबत्ती ध्रुव ने लोकतंत्र में अपनी अटूट आस्था का परिचय देते हुए व्हीलचेयर की सहायता से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उनकी यह भागीदारी युवाओं के लिए एक मिसाल बनी। वहीं पहली बार वोट डालने वाले पियांशु साहू ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, क्योंकि इस बार एक ही वोटिंग मशीन से दो उम्मीदवारों के लिए मतदान किया जा रहा था। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारियों को निर्देश दिए की मतदान केन्दों के आस पास भीड़ जमा न होने दें।

Related News

Leave a Comment