Buy Advt. Space

झिटकू_मिटकी की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म: राजा खान का अनोखा प्रयास

By
Last updated:

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है

कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और ऐतिहासिक घटनाओं को फिल्मी पर्दे पर लाने का प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक राजा खान झिटकू _मिटकी की सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की प्राचीन परंपराओं और इतिहास को दुनिया के सामने लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी ।

इतिहास पर आधारित पटकथा

इस फिल्म की कहानी तैयार करने में दो साल से अधिक का समय लगा। राजा खान और उनकी टीम ने बस्तर के आदिवासी समुदायों के इतिहास, रीति – रिवाजों और सामाजिक संरचनाओं पर गहन शोध किया। उन्होंने इस दौरान उन ऐतिहासिक पात्रों की प्रामाणिकता को सुनिश्चित किया, जो बस्तर की पौराणिक कथाओं में दर्ज हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनेगी छत्तीसगढ़ की पहचान

फिल्म झिटकू – मिट्टी न केवल छत्तीसगढ़ के दर्शकों को, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को आकर्षित करने का प्रयास करेगी। इस फिल्म से छत्तीसगढ़ की अद्वितीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को विश्व मंच पर नई पहचान मिलेगी।

फिल्म का उद्देश्य

इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य है छत्तीसगढ़ के इतिहास को एक  नए दृष्टिकोण से पेश करना और आदिवासी समुदाय की उन कहानियों को जीवंत करना, जो अब तक पर्दे के पीछे रही हैं। इसके साथ ही दशकों के भरपूर मनोरंजन के लिए भी यह फिल्म जानी जाएगी।

फिल्म में ड्रमा, हास्य, कर्णप्रिय गीत संगीत और भावनाओं का ज्वार भाटा है, जिसमें दर्शक हर पल डूबे रहेंगे। यह फिल्म अंत तक दर्शकों को बंधे रखेगी ।

आज 28 फरवरी 2025 को फिल्म प्रोडक्शन की ओर से प्रेस एंड मिडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब कोण्डागांव में आयोजित की गई जिसमें मूल्य कलाकार लालजी कोर्राम एवं सहयोगी कलाकार रानू वर्मा उपस्थित थे। वहीं प्रेस वार्ता में प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment