कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी प्रशिक्षण में ईव्हीएम के सभी पहलुओं एवं संपूर्ण प्रक्रिया के बारीकियों से अवगत हों, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में ईव्हीएम से दो पद के लिए मतदान होना है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने सभी अधिकारियों से निर्वाचन कार्य के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरे पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री वेणुगोपाल राव ने प्रशिक्षणार्थियों को ईव्हीएम के कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, ईव्हीम कमीशनिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता दो पद के लिए मतदान करेंगे, पहला अध्यक्ष पद के लिए, दूसरा पार्षद पद के लिए। उन्होंने दोनों पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।








