Buy Advt. Space

रिपब्लिक डे एट होम 2025 कार्यक्रम मे संम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ के अतिथियों के आमंत्रण पत्र का वितरण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

गणतंत्र दिवस के अवसर पर “रिपब्लिक डे एट होम 2025” नई दिल्ली में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से देशभर से लगभग 250 प्रतिष्ठित अतिथितियों तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित किया गया है । छत्तीसगढ के अतिथियों के आमंत्रण पत्र का डाक विभाग, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा वितरण किया गया है।


निमंत्रण कार्ड को अशोक चक्र के साथ एक बॉक्स में पैक किया गया है, जो राष्ट्रपति के निमंत्रण का प्रतीक है और इसमें कुछ हस्तनिर्मित सामग्री भी है । छत्तीसगढ़ के अतर्गत श्री कमल नारायण साहू, तेलीबांधा, जिला रायपुर, श्रीमती हेमलता मनहार, नवागढ (जांजगीर चांपा), श्रीमती मधुलिका रामटेके, पनेका (राजनांदगाँव) एवं श्रीमती जगतीन बाई, पंडरिया (कबीरधाम) के नाम से निमंत्रण कार्ड प्राप्त हुए थे । इसमें से श्रीमती हेमलता मनहार, श्रीमती मधुलिका रामटेके, श्रीमती जगतीन बाई एवं श्री कमल नारायण साहू को आमंत्रण पत्र वितरित किया गया है ।

Leave a Comment