Buy Advt. Space

चारभांठा स्कूल भवन जर्जर सामाजिक भवनों में लग रही कक्षाएं

By




पटेवा ! राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चारभांठा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पूरी तरह जर्जर हालत में था, बारिश के मौसम में छत एवं दीवार से पानी टपकता था ऐसी परिस्थिति में पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते थे आए दिन स्कूल में बच्चे खतरे को भांप कर अनुपस्थिति रहते थे।

शाला में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सरंपच की उपस्थिति में बैठक आहूत कर उच्च अधिकारियों को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की जर्जर हालत से अवगत कराते हुए नवीन शाला भवन निर्माण की मांग हेतु जानकारी भेजी गई थी। सरंपच गणेश राम साहू ने मीडिया टीम को बताया कि ग्राम पंचायत चारभाठा के द्वारा विगत चार वर्षों से नवीन शाला भवन की मांग पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल एवं कलेक्टर राजनांदगांव लिखित आवेदन देकर किया था लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया अभी वर्तमान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल को नवीन शाला भवन निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा गया है लेकिन उनके द्वारा भी सिर्फ आश्वासन दिया गया है आज पर्यन्त ग्राम चारभांठा के बच्चों को नवीन शाला भवन नहीं मिल पाया है।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कार्यरत प्रभारी शिक्षक के द्वारा सूचना दी गई है,शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा जर्जर भवन के खतरे को भांप कर वैकल्पिक व्यवस्था हेतु सरंपच के द्वारा ग्राम पंचायत चारभांठा में स्थित साहू समाज एवं निषाद समाज की सामाजिक भवनों को उपलब्ध कराया गया है , जब से आज  तक दोनों सामाजिक भवनों में माध्यमिक शाला संचालित हो रहा है ।

अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने जानकारी दी कई बार  सामाजिक कार्यक्रमआयोजित होने की स्थिति में पढ़ाई प्रभावित होती है साथ ही कमरे में एक ही दरवाजे से होकर गुजरना पड़ता है जिससे ध्यान बट जाता है एवं बहुत अधिक शोरगुल होने से शिक्षकों का आवाज साफ सुनाई नहीं देता है। छात्र छात्राओं ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाया है कि नवीन शाला भवन उपलब्ध नहीं कराकर हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

मिडिया टीम को बातचीत के दौरान अपनी पीड़ा बंया की है। खबर प्रकाशन के उपरांत शासन प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर पीड़ित छात्र छात्राओं को नवीन शाला भवन उपलब्ध कराएंगे ऐसी आशा की रही है।

Leave a Comment