Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2025 में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” मुहिम को लेकर यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ किया गया ।

By



यातायात सुरक्षा अभियान 01.01.2025 से 31.01.2025 तक माह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर चलाई जाएगी ।

नए साल की शुरुआत के साथ गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की गई है ।

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट


गरियाबंद! गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2025 विषय “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” को लेकर यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले इस श्सड़क सुरक्षा माहश् का शुभारंभ गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवालए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचाए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकरए एसडीओपी निशा सिन्हा एआरटीओ प्रभारी रविंद्र ठाकुरए रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुरएथाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव की उपस्थिति हेलमेट रैली का औपचारिक शुभारंभ किया गया।


 हेलमेट रैली पुलिस लाइन गरियाबंद से लेकर पूरे गरियाबंद नगर का भ्रमण कर हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करवाने की उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई।


रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित रैली के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंए शराब पीकर वाहन न चलाएंए दुपहिया वाहन पर तीन से अधिक लोग न बैठेंए वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। साथ हीए सभी वाहन संबंधी दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें और छोटे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

आप क्या कर सकते हैं
’ हम सभी सड़क सुरक्षा के लिए अपनी भूमिका निभाएं
’ हमें हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
’ हमें हेलमेट पहनकर वाहन चलाना चाहिए।
’ हमें शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए।
’ हमें वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
’ हमें चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए।
आइए हम सभी मिलकर सड़क दुर्घनाओं में कमी लाएं।

सड़क सुरक्षा क्यों जरूरीरू


सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या हैं। इन दुर्घटनाओं से न केवल जानमाल का नुकसान होता हैए बल्कि परिवारों को भी गहरा सदमा लगता है। सड़क सुरक्षा माह जैसे अभियानों के माध्यम से हम सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं और एक सुरक्षित समाज का निर्माण सहयोग कर सकते है।

यातायात कार्यक्रम के दौरान हरीश भाई ठक्कर सहित अन्य गणमान्य नागरिक के साथ स्कूल के प्रचार्य, शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment