कोंडागांव से बन्नूराम यादव कि रिपोर्ट
कोण्डागांव ! मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कोण्डागांव विकासखंड के धान खरीदी केंद्र सोनाबाल में धान बेचने पहुंचे किसान श्री संतोष सेठिया ने बताया कि वे 70 क्विंटल धान लेकर आए हैं। उन्होंने केंद्र में मिल रहे समुचित सहयोग की सराहना की और बताया कि यहां इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान की खरीदी हो रही है, जिससे उन्हें धान बेचने में सुविधा और पारदर्शिता का अनुभव हो रहा है।

इसी प्रकार ग्राम बनियागांव के धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसान श्री लोकनाथ साहू ने बताया कि उन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटवाया है। उन्होंने इस नई सुविधा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे टोकन कटवाने में आसानी हुई है और इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के उपयोग से समय की बचत हो रही है। इस तरह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धान खरीदी की नीति और सुविधाएं किसानों को राहत और सहूलियत प्रदान कर रही हैं।








