बेमेतरा l छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में स्थित बोरसी की एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

10 से 12 लोगों के मौत होने की आशंका जताई जा रही है,इस धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
वही, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इधर उधर मानव मांस के लोथड़े पड़े दिखाई दे रहे हैं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची बचाव एवं राहत कार्य जारी, फ़िलहाल ब्लास्ट होने के कारण अज्ञात है। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा जा रहा है







