विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन, 17 दिव्यांगजनों को मिले प्रमाण पत्र
ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, सेवा संकल्विर में कुल 474 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र का आधार : लता उसेंडी
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं संकल्प के उपलक्ष्य में एक माह तक विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका समापन मेगा स्वास्थ्य शिविर के साथ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज, राज्य और राष्ट्र का आधार हैं। बेहतर स्वास्थ्य से व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ती है और उसकी आर्थिक एवं मानसिक स्थिति भी मजबूत होती है। परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने पर पूरा परिवार प्रभावित होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क उपचार का लाभ लेने की अपील
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से अपील की कि वे उपचार के दौरान अपनी पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड का उपयोग करें और शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विभिन्न बीमारियों की जांच, 100 लोगों का एक्स-रे
मेगा स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत बड़ी संख्या में हितग्राहियों की जांच की गई। इनमें 145 हितग्राहियों की प्रयोगशाला जांच की गई। गैर-संचारी रोगों से संबंधित 74, नेत्र रोग के 40, नाक-कान-गला रोग के 23, दंत रोग के 12, मेडिसिन के 25, सर्जरी के 25 तथा सामान्य रोगों से संबंधित 52 मरीजों की जांच की गई।
इसके अतिरिक्त 100 हितग्राहियों का एक्स-रे किया गया तथा 80 हितग्राहियों को प्रसूति संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न रोगों की पहचान, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
17 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र, पांच टीबी मरीजों को पोषण सहायता
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने 17 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं, टीबी से पीड़ित पांच मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट प्रदान की गई। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए 200 महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
शिविर में आने वाले हितग्राहियों की सुविधा के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, कोण्डागांव द्वारा निःशुल्क खिचड़ी का वितरण भी किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, मसौरा सरपंच श्रीमती सुकली बाई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई तथा सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक श्री पी.एल. मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन आयोजित इस मेगा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारियों के प्रति जागरूक रहने और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।








