Buy Advt. Space

कलेक्टर ने शंकरपुर स्कूल में कृषि नवाचारों का किया अवलोकन, जैविक खेती की सराहना

By

श्रीविधि से धान की खेती और जैविक सब्जी उत्पादन को बताया विद्यार्थियों के लिए उपयोगी | निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को फरसगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि संकाय के विद्यार्थियों द्वारा की जा रही कृषि गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा श्रीविधि से की जा रही धान की खेती तथा आधुनिक तकनीकों से किए जा रहे जैविक सब्जी उत्पादन के प्रयासों की सराहना की।

श्रीविधि से धान की खेती और जैविक सब्जी उत्पादन का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कृषि संकाय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कलेक्टर को धान और सब्जियों की खेती में अपनाई जा रही तकनीकों, कृषि प्रक्रियाओं तथा उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं जैविक कृषि पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेती की नई तकनीकों से परिचित कराने में मदद मिलती है। विद्यालय में किए जा रहे ये प्रयास अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

निर्माणाधीन विद्यालय भवन का किया निरीक्षण

कृषि गतिविधियों के अवलोकन के बाद कलेक्टर ने विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को भवन निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर फरसगांव एसडीएम श्री अश्विन पुसाम, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेन्द्र नेताम, तहसीलदार श्री अंकुर रात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment