Buy Advt. Space

कोण्डागांव प्रेस क्लब में चला ‘साइबर जागृति अभियान’

By

पत्रकारों ने क्विक क्विज में लिया हिस्सा, साइबर अपराधों से बचाव के बताए गए उपाय

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS के निर्देशन में जिले में लगातार चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत कोण्डागांव प्रेस क्लब में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और आम लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर अपराधों की जानकारी

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा, डीएसपी साइबर सेल श्री सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार एवं थाना प्रभारी कोण्डागांव श्री सौरभ उपाध्याय उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को UPI फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC एवं बैंक कॉल, संदिग्ध लिंक और APK फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं देने की सलाह दी।

क्विक क्विज में पत्रकारों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता विषय पर ‘क्विक क्विज’ का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों से साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए। पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक क्विज में भाग लिया और सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचे जागरूकता संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने पत्रकारों से साइबर जागरूकता के संदेश को मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

‘जागरूक मीडिया — साइबर सुरक्षित समाज’

कोण्डागांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक किया जा रहा है।

“जागरूक मीडिया — साइबर सुरक्षित समाज”
कोण्डागांव पुलिस — हमेशा आपके साथ।

Leave a Comment