Buy Advt. Space

बच्चे के इलाज में मिली मदद, महतारी वंदन से घर को सहारा

By

प्रधानमंत्री मातृत्व योजना और महतारी वंदन योजना से अहिल्या नेताम को मिला आर्थिक संबल

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। ग्राम सल्फीपदर, लंजोड़ा पंचायत निवासी अहिल्या नेताम के परिवार के लिए भी शासन की योजनाएं कठिन समय में आर्थिक सहारा बनीं।

बच्चे के ऑपरेशन में मिली आर्थिक सहायता

अहिल्या नेताम को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। यह सहायता उन्हें ऐसे समय में मिली, जब उनके बच्चे के ऑपरेशन की आवश्यकता थी। अहिल्या ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने बच्चे के उपचार और ऑपरेशन में किया।

उन्होंने कहा कि कठिन समय में मिली यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण रही और बच्चे के इलाज में मददगार साबित हुई।

हर महीने मिल रहा एक हजार रुपये का सहारा

अहिल्या को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1 हजार रुपये की सहायता राशि भी मिल रही है। वह बताती हैं कि इस राशि का उपयोग परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में किया जाता है।

कभी बच्चों के जरूरी सामान, कभी सब्जी और घरेलू आवश्यकताओं तथा अन्य छोटे-मोटे खर्चों के लिए यह राशि उपयोगी साबित होती है। अहिल्या के अनुसार, घर-परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में हर महीने मिलने वाली सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

योजनाओं से परिवार को मिला संबल

अहिल्या नेताम ने बताया कि परिवार की जरूरतों के बीच नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि खर्चों को संभालने में मदद करती है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से बच्चे के उपचार के समय मिली सहायता और महतारी वंदन योजना से मिल रही नियमित राशि उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी है।

सरकार के प्रति जताया आभार

शासन की योजनाओं से मिली सहायता के लिए अहिल्या नेताम ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे के इलाज के कठिन समय में मिली आर्थिक मदद उनके बहुत काम आई। उन्होंने बताया कि हर महीने मिलने वाली राशि से भी घर के छोटे-मोटे खर्च पूरे करने में मदद मिलती है।

Leave a Comment