Buy Advt. Space

बस्तर संभाग गड़वा समाज के अध्यक्ष बने पंचूराम सागर

By

अरुण नाग को सचिव, पीलाराम सोनी और चमराराम बघेल बने उपाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांवकोण्डागांव,बस्तर संभाग गड़वा समाज के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 01 सितम्बर 2026 को कोण्डागांव जिले के ग्राम दहिकोंगा में बस्तर संभाग स्तरीय महासभा का आयोजन किया गया। महासभा में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सामाजिकजन एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से बस्तर संभाग गड़वा समाज के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

सर्वसम्मति से पंचूराम सागर को सौंपी गई संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी

समाज के पथप्रदर्शक एवं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार पंचूराम सागर को सभी जिलों के पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ बस्तर संभाग गड़वा समाज का संभाग अध्यक्ष चुना गया।

सामाजिकजनों ने उन्हें समाज के संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी।

अरुण नाग बने सचिव, दो उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में पीलाराम सोनी, जिला जगदलपुर एवं चमराराम बघेल, जिला कोण्डागांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं अरुण नाग, जिला दंतेवाड़ा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा

महासभा में दीनानाथ नाग, जिला जगदलपुर को मीडिया प्रभारी तथा धरमुराम कश्यप, जिला जगदलपुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा अमरचंद, जिला सुकमा, लक्ष्मीनाथ नाग, जिला दंतेवाड़ा, सुखलाल नाग, जिला जगदलपुर, प्रेमदेव नेताम, सूर्यपाल नेताम, रघुसने सागर, जिला कोण्डागांव, मन्नूराम कश्यप, जिला जगदलपुर तथा केशव कश्यप, जिला कोण्डागांव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

समाज की एकरूपता और संगठन की मजबूती पर रहेगा विशेष ध्यान

पदाधिकारियों के चुनाव के बाद अपने अध्यक्षीय संबोधन में संभाग अध्यक्ष पंचूराम सागर ने सभी सामाजिकजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर समाज की एकरूपता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने सामाजिकजनों से समाज में फैली कुरीतियों, असामाजिक गतिविधियों और भ्रमित विचारधाराओं से दूर रहने का आह्वान किया।

सामाजिक उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने की अपील

महासभा में उपस्थित सामाजिकजनों ने नवनिर्वाचित संभाग अध्यक्ष पंचूराम सागर सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नई कार्यकारिणी से समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक हित में बेहतर कार्य करने की अपील की गई।

Leave a Comment