Buy Advt. Space

कोंडागांव में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

By

विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में निकली यात्रा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नगरवासी हुए शामिल

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कोंडागांव, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिलेवासियों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

विकास नगर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत विकास नगर स्टेडियम से हुई। यहां विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं अन्य सहभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद सभी सहभागी एनसीसी ग्राउंड पहुंचे, जहां से बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी बाइक रैली

एनसीसी ग्राउंड से शुरू हुई बाइक रैली मर्दापाल चौक से होते हुए रायपुर नाका पहुंची। इसके बाद रैली वापस विकास नगर स्टेडियम पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराते हुए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रदर्शन किया।

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक : विधायक

इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी से सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती सुषमा खोब्रागड़े, श्री संतोष पात्रे, श्री आकाश मेहता, श्री चंदन साहू, श्री अनिल अग्रवाल, श्री गोपाल दीक्षित, श्रीमती अनीता नेताम, श्री कुलवंत सिंह चहल, श्री राहुल योगराज टिकरिया, श्री विकास दुआ, श्री नागेश देवांगन, श्री बंटी नाग, श्री दयाराम पटेल, श्री जैनेंद्र सिंह ठाकुर, श्री मनीष देवांगन, श्री अविनाश सोरी, श्रीमती होलिका नेताम सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भी बढ़ाया उत्साह

तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नगरवासी सहभागी बने। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment