Buy Advt. Space

दो दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, एक हितग्राही को वॉकर

By

समाज कल्याण विभाग ने सहायक उपकरण वितरित कर बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव।कोण्डागांव, शासन की मंशा के अनुरूप समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत घोड़ागांव निवासी श्री राम सिंह बघेल एवं श्री दिवेश कोर्राम को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल तथा सरगीपाल निवासी श्रीमती रामबती नेताम को वॉकर प्रदान किया गया।

स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

सहायक उपकरण वितरण के दौरान समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा ने हितग्राहियों को दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से मिलेगा बड़ा सहारा

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले श्री राम सिंह बघेल ने बताया कि वे मोटरसाइकिल गैरेज का कार्य करते हैं। पहले आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ट्राईसाइकिल मिलने से कार्यस्थल तक आने-जाने और दैनिक गतिविधियों का संचालन पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।

हितग्राहियों ने जताया आभार

हितग्राहियों ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं वॉकर उपलब्ध कराने के लिए शासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में सुविधा बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होकर अपने कार्य बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

Leave a Comment