Buy Advt. Space

कौशल विकास योजनाओं हेतु ट्रेनिंग पार्टनर आवेदन तीन अगस्त तक आमंत्रित

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांवकोंडागांव, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, कोंडागांव द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ट्रेनिंग पार्टनर नियुक्त करने हेतु रुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) आमंत्रित की गई है। इच्छुक संस्थाएं 3 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं।

10 सेक्टरों में किया जाएगा चयन

जारी सूचना के अनुसार कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, आईटी-आईटीईएस, एयरोस्पेस एंड एविएशन, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, हैंडीक्राफ्ट्स एंड कार्पेट्स, फूड प्रोसेसिंग तथा टेलीकॉम सहित कुल 10 सेक्टरों के लिए ट्रेनिंग पार्टनर नियुक्त किए जाएंगे।

3 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक संस्थाओं को अपनी रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) 3 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी की वेबसाइट splcs.cg.nic.in तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट kondagaon.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक कार्यालय के सूचना पटल का भी अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment