Buy Advt. Space

नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कोंडागांव, जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्डागांव में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को जिले में किया जाएगा।

ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

ये विद्यार्थी होंगे पात्र

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने वाला विद्यार्थी कोण्डागांव जिले का निवासी होना चाहिए तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी शासकीय अथवा शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।

दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में दोबारा शामिल होने की अनुमति या पात्रता नहीं होगी। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

Leave a Comment