Buy Advt. Space

राज्यस्तरीय दीदी के गोठ में कोंडागांव की दीदियों का सम्मान बढ़ा

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांवकोंडागांव, राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी सहभागिता निभाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में जिले की महिला समूहों की उपलब्धियों और सहभागिता को विशेष पहचान मिली।

मुख्यमंत्री का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान गरिमा महिला संकुल संगठन, दहिकोंगा की अध्यक्ष कौशिल्या दीदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत किया। वहीं कोंडागांव जिले की सरिता दीदी एवं सुखनतिन नेताम दीदी ने मुख्यमंत्री तथा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मंच साझा कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

सुमित्रा दीदी को मिला सम्मान

इस अवसर पर ग्राम करनपुर के तिरंगा स्व-सहायता समूह की सदस्य सुमित्रा दीदी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले की महिला स्व-सहायता समूहों के लिए गौरव का विषय रहा।

ऑनलाइन जुड़ीं जिले की हजारों दीदियां

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य, संभाग, जिला एवं विकासखंड स्तर पर किया गया। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में जिले के 20 संकुल स्तरीय संगठनों तथा सभी स्व-सहायता समूहों की दीदियों को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी प्राप्त की।

बिहान टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

बिहान के जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह के नेतृत्व में कोंडागांव जिले की स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और समूह आधारित विकास के प्रयासों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

Leave a Comment