रानीतराई थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरबसपुर निवासी मधु यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जून की सुबह वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी पुनीतराम यादव चुपचाप घर में घुस आया और महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
महिला की शिकायत पर थाना रानीतराई पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी पुनीतराम यादव (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमल सिंह सेंगर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


