ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत माकड़ी में शुक्रवार को सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष श्री बैशाखु कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
योजनाओं का अधिक लाभ लेने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी।
पीएम आवास की चाबी और आयुष्मान कार्ड वितरित
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी एवं 07 लोगों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
किसानों और हितग्राहियों को मिली विभिन्न सुविधाएं
कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को बीज तथा 07 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया। खाद्य विभाग ने 16 राशन कार्ड वितरित किए, वहीं क्रेडा विभाग द्वारा 04 सोलर पंप प्रदान किए गए।
वन विभाग ने 06 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 09 हितग्राहियों को अनुदान राशि दी गई तथा उद्यानिकी विभाग ने 20 पौधों का वितरण किया।
विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को भी मिला लाभ
शिक्षा विभाग द्वारा 40 जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए और 14 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल एवं 10 लोगों को छड़ी वितरित की गई। श्रम विभाग ने 06 श्रम कार्ड भी प्रदान किए।
गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक गर्भवती महिला की गोदभराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं बिहान समूह की 26 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से मिली सहायता राशि
राजस्व विभाग द्वारा 30 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई। शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती पूजा शर्मा, श्री विरेन्द्र प्रधान, सरपंच श्रीमती रूखमणी पोयाम, श्रीमती रेणुका मरकाम, श्री कृष्णा पोयाम, श्री बोधराम मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र धुरडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








