Buy Advt. Space

सुशासन तिहार में मछुआरा समिति को मिला आधुनिक मछली जाल

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। गांव-गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

अड़ेंगा में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

इसी क्रम में 15 मई 2026 को विकासखंड केशकाल के ग्राम अड़ेंगा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, आबकारी तथा श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मछुआरा समिति को मिला आधुनिक मछली जाल

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसी कड़ी में मछली पालन विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा आदिवासी मछली पालन सहकारी समिति मर्यादित निराछिंदली, विकासखंड केशकाल के सदस्य श्री कृष्णा नाग को मछली पकड़ने हेतु आधुनिक मछली जाल वितरित किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस सहायता से समिति के सदस्यों को मत्स्य पालन कार्य में सुविधा मिलेगी तथा उनकी आजीविका को मजबूती प्राप्त होगी। इससे ग्रामीणों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

शासन और जनता के बीच बढ़ रहा सीधा संवाद

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Comment