Buy Advt. Space

सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों को योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । राज्य शासन की मंशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत बुधवार को नगर पालिका परिषद कोण्डागांव द्वारा विकास नगर स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

शिविर में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी सहित पार्षदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

कलेक्टर ने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सभी विभाग एक ही स्थान पर उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

जनप्रतिनिधियों ने बताया सुशासन तिहार का उद्देश्य

नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

विभिन्न विभागों ने वितरित किए हितलाभ

शिविर में प्राप्त कई आवेदनों में से कुछ का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
मत्स्य पालन विभाग द्वारा समिति के सदस्यों को दो मछली जाल वितरित किए गए। शिक्षा विभाग ने 15 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और श्रम विभाग द्वारा 4 श्रम पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग ने 10 किसानों को पौधे वितरित किए। राजस्व विभाग द्वारा 5 डिजिटल किसान किताब और 9 बी-1 खसरा प्रदान किए गए।

महिलाओं और हितग्राहियों को मिला लाभ

महिला एवं बाल विकास department की योजनाओं के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत एक हितग्राही को आवास की चाबी भी सौंपी गई।

प्रश्नोत्तरी और स्वास्थ्य जांच का आयोजन

कार्यक्रम में नागरिकों के सामान्य ज्ञान को परखने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज और पौधे प्रदान किए गए।
इस दौरान कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्वास्थ्य जांच भी कराई। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने डाक विभाग के स्टॉल में पहुंचकर विभाग की बीमा योजना के तहत स्वयं का बीमा भी कराया।

कई अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पार्षद सुश्री सोनामणि पोयाम, श्री ललित देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अजय कुमार उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, तहसीलदार श्री मनोज रावटे तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री देवेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment