Buy Advt. Space

कलेक्टर ने लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने अभियान एवं मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

लंबित आवेदनों के जल्द निराकरण के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आमजन से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों को भी गंभीरता से लेते हुए तय समय में निपटाने पर जोर दिया।

बस्तर मुन्ने शिविरों के बेहतर संचालन पर जोर

कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने अभियान के तहत ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिविरों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।

आधार अपडेट और स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान

उन्होंने आधार अद्यतन एवं त्रुटि सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की समीक्षा के दौरान सिकल सेल स्क्रीनिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आयुष्मान कार्डधारियों को कार्ड के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया।

टीबी मुक्त पंचायत अभियान की भी हुई समीक्षा

बैठक में टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

ई-ऑफिस और ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक्ट में लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण तथा ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्यालयीन फाइलों के प्रस्तुतिकरण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पोषण अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, महतारी वंदन योजना, हर घर जल योजना एवं सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment