ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं ने शुक्रवार को कोंडागांव शहर में 191.41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 120 लाख रुपए की लागत से बनने वाला मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा 71.41 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला मॉडल उप पंजीयक कार्यालय शामिल है।
शहर के विकास को मिलेगी नई दिशा
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पर्याप्त संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का होना आवश्यक है। शासन द्वारा जिले में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि मल्टी यूटिलिटी सेंटर बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना पर भी कार्य किया जा रहा है।
गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में नागरिक सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेंद्र सुराना, पार्षद श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती ननकी वैष्णव, श्री टिंकू साहू, श्री अश्वनी पांडे, एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे तथा हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री शिवम सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।








