Buy Advt. Space

कोण्डागांव में जनगणना प्रथम चरण शुरू, कलेक्टर ने लिया जायजा

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण का कार्य शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गया है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जा रहा है, जो 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित होगा।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने नगर पालिका क्षेत्र के महात्मा गांधी वार्ड पहुंचकर मकान गणना कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रगणकों से चर्चा कर कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

मोबाइल एप के जरिए हो रहा डेटा संग्रह

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जा रही जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि सभी सूचनाएं सटीक और तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाएं, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

हर परिवार तक पहुंचने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना आवश्यक है। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सही जानकारी दर्ज करें, जिससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सके।

बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात

जिले में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 1016 प्रगणक और 174 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री देवेश चंदेल एवं श्री वेणुगोपाल राव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment