Buy Advt. Space

कोण्डागांव में एसबीआई आरसेटीआई निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव ।भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), कोण्डागांव द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण

संस्थान द्वारा 05 मई 2026 से 12 दिवसीय निःशुल्क घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को व्यवसायिक कौशल के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

अन्य प्रशिक्षण भी उपलब्ध

इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल रिपेयरिंग तथा चार पहिया वाहन ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी उपलब्ध है। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है।

सभी सुविधाएं रहेंगी निःशुल्क

प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को आने-जाने के लिए एक बार किराया भत्ता भी दिया जाएगा।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थी निम्न दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अंकसूची (मार्कशीट)
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • 5 पासपोर्ट साइज फोटो

यहां करें आवेदन

आवेदन एसबीआई आरसेटीआई, कोण्डागांव में जमा किए जा सकते हैं।

संपर्क करें

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9301104537
📞 7974183998

Leave a Comment