Buy Advt. Space

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना मर्दापाल में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि मई 2025 में आरोपी ने फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोस्ती कर शादी का झांसा दिया।

झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

आरोपी ने पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मर्दापाल श्री सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना कोंडागांव की टीम गठित की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

विवेचना के दौरान आरोपी कुशल दीवान (35 वर्ष), निवासी राजपुर सरगिगुड़ा पारा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 27 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Leave a Comment