Buy Advt. Space

नारी शक्ति वंदन अधिनियम समर्थन में भाजपा की विशाल रैली

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कोण्डागांव में विशाल जन आक्रोश रैली और महिला पदयात्रा का आयोजन किया। भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन से शुरू हुई इस रैली में हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लता उसेंडी के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन

रैली का नेतृत्व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने किया। महिलाओं ने हाथों में तिरंगा और अधिकारों से जुड़े नारों की तख्तियां लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली

यह रैली कांग्रेस भवन, मस्जिद चौक और जय स्तंभ चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

सभा को संबोधित करते हुए लता उसेंडी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को विपक्ष रोकने का प्रयास कर रहा है।

महिलाओं की बढ़ती जागरूकता पर जोर

उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। भाजपा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, महामंत्री अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र सुराना, नागेश देवांगन, प्रेमसिंह नाग, परितोष त्रिपाठी, बंटी नाग सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं।

राजनीतिक नारों से गूंजा शहर

पूरी रैली के दौरान शहर का माहौल राजनीतिक नारों और महिला सशक्तिकरण के संदेश से गूंजता रहा।

Leave a Comment