Buy Advt. Space

शहर में गंदगी पर पार्षद हेमा देवांगन ने उठाए सवाल

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। शहर के विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई नहीं होने और बढ़ती गंदगी को लेकर कांग्रेस पार्षद श्रीमती हेमा देवांगन ने कड़ा असंतोष जताया है। उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

नालियां कचरे से भरी, सफाई व्यवस्था पर सवाल

हेमा देवांगन ने कहा कि शहर के कई वार्डों में नालियां कचरे से भरी हुई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।

ट्रिपल इंजन सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि नगर पालिका, प्रदेश और केंद्र—तीनों स्तर पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद जिम्मेदारों के पास गंदगी साफ करने का समय नहीं है।

खुद मैदान में उतरकर करा रहीं सफाई

कांग्रेस पार्षद हेमा देवांगन, जो मरार पारा वार्ड की प्रतिनिधि हैं, अपने वार्ड में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे न केवल अपने क्षेत्र में बल्कि अन्य वार्डों में भी लोगों के बुलावे पर पहुंचकर सफाई कार्य में स्वयं निगरानी करती हैं और कार्य कराती हैं।

जनता को हो रही परेशानी

स्थानीय लोगों को गंदगी और जाम नालियों के कारण दैनिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने नगर पालिका से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Comment