Buy Advt. Space

ऑपरेशन मुस्कान में सफलता, सात गुमशुदा सुरक्षित बरामद हुए

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन “मुस्कान” और “तलाश” के तहत पुलिस ने गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों को शीघ्रता से बरामद कर परिजनों को सौंपा है।

24 घंटे के भीतर दो नाबालिकों की बरामदगी

दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 13-13 वर्ष की नाबालिक पुत्री एवं भांजी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। सूचना पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 107 एवं 108/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दोनों नाबालिकों का लोकेशन ग्राम कोचईबेड़ा थाना बड़े डोंगर में मिला, जहां से पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।

ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’ से मिली सफलता

जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए ऑपरेशन “मुस्कान” और “तलाश” लगातार चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने तीन अन्य महिलाओं को भी दस्तयाब किया।

तीन गुमशुदा महिलाओं को भी किया दस्तयाब

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गुम हुई महिलाओं को खोज निकाला।

  • कुमारी अंजली मरकाम (18 वर्ष) निवासी जैतपुरी को 18 अप्रैल को बरामद किया गया।
  • कुमारी रोहिता मरकाम (21 वर्ष) निवासी कोपाबेड़ा को 17 अप्रैल को नगरनार से दस्तयाब किया गया।
  • श्रीमती सुरजोतिन यादव (65 वर्ष) निवासी कोण्डागांव को 19 अप्रैल को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।

इस प्रकार दो दिनों के भीतर दो नाबालिकों सहित कुल पांच गुमशुदा महिलाओं को सुरक्षित वापस लाया गया।

पुलिस टीम का रहा सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक तरुण माईती, सहायक उप निरीक्षक निहार रंजन मंडल, प्रधान आरक्षक विमला माला, रेवती सिन्हा, आरक्षक रामेश्वर भगत एवं प्रभु राम नेताम का विशेष योगदान रहा।

परिजनों ने जताया आभार

बरामद किए गए सभी गुमशुदाओं को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment