Buy Advt. Space

रितेश पटेल बने कोंडागांव जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नियुक्त

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक और अहम निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि घोष ने महामंत्री रितेश पटेल को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है।

संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारी

हाल ही में घोषित जिला कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया था। इसी क्रम में संगठन को व्यवस्थित और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रितेश पटेल को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुभवी कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी

रितेश पटेल इससे पूर्व भी झूमूकलाल दिवान एवं बुधराम नेताम के अध्यक्षीय कार्यकाल में महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रितेश पटेल को कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के भीतर इसे सकारात्मक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

रितेश पटेल ने जताया आभार

नियुक्ति के बाद रितेश पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देता है, उसे निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पद से ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना है।

“कार्यकर्ता से बढ़कर कोई पद नहीं”

रितेश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं। कोई भी व्यक्ति पद से पूर्व हो सकता है, लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी कांग्रेसजनों के सहयोग से वे अपनी नई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment