Buy Advt. Space

माकड़ी पुलिस ने जुआ खेलाते आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । थाना माकड़ी पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

लुभा मेला स्थल के पास दी गई दबिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लुभा मेला स्थल के पीछे कुछ लोग ‘खुड़खुड़िया’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी।

एक आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेला रहे एक आरोपी रामचन्द्र नेताम निवासी तितना सड़कपारा, थाना माकड़ी को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

नकदी और जुआ सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1000 रुपये नगद, झंडामुंडा चार्ट, खुड़खुड़िया गोटा एवं टोकनी सहित अन्य जुआ सामग्री जब्त की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक बोडकूराम नेताम सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment