Buy Advt. Space

कोंडागांव में क्राइम मीटिंग, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर जोर

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिला कोंडागांव में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने बुधवार को विशेष अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।

शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की पहल

एसपी ने लंबित मामलों में जल्द चालान पेश कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से लंबित अपराधों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाहों पर नियंत्रण

सोशल मीडिया की सतत निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

विवेचना की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने विवेचना की गुणवत्ता में सुधार कर न्यायालय में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया।

समन-वारंट की 100% तामिली सुनिश्चित करने के निर्देश

लंबित समन एवं वारंट की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने और अपराधियों को न्यायालय तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

जनता से मित्रवत व्यवहार और सामुदायिक पुलिसिंग

थाना प्रभारियों को फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामों में चलित थाना लगाकर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

साइबर अपराध और यातायात जागरूकता अभियान

साइबर क्राइम, एटीएम/बैंक फ्रॉड तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट के माध्यम से सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए गए।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी और जिले के थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment