Buy Advt. Space

कोंडागांव में नए एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला कार्यभार, दिए निर्देश

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिले में पुलिस प्रशासन में बदलाव के तहत श्री त्रिलोक बंसल (भापुसे) ने पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 06 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह जिम्मेदारी संभाली।

ट्रेनिंग पर जा रहे हैं पूर्व एसपी

वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा (भापुसे) 06 अप्रैल से 15 मई 2026 तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित 48वीं आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में भाग लेने जा रहे हैं।

कार्यभार संभालते ही ली अधिकारियों की बैठक

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद श्री त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महिलाओं और कमजोर वर्ग की सुरक्षा प्राथमिकता

नए एसपी ने महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। साथ ही हर स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

श्री बंसल ने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने, जनता के साथ विश्वास बढ़ाने तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को नियमित करने के निर्देश दिए। बीट सिस्टम और क्षेत्र भ्रमण को भी प्रभावी बनाने की बात कही।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।

ईमानदारी और समर्पण से काम करने की अपील

श्री त्रिलोक बंसल ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

जनता से सहयोग की अपील

कोण्डागांव पुलिस ने आम नागरिकों से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी सूचना या शिकायत के लिए नजदीकी थाने या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।

Leave a Comment