Buy Advt. Space

कोण्डागांव भाजपा कार्यालय में 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया समारोह

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लिया।

झंडा फहराकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम द्वारा पार्टी का ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके विचारों और योगदान को भी याद किया गया।

मिठाई खिलाकर जताई खुशी

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं और पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, दयाराम पटेल, जितेंद्र सुराना, ईना श्रीवास्तव, कुलवंत चहल, जैनेंद्र ठाकुर, अश्वनी पांडे, शीतल पटेल, प्रतोष त्रिपाठी, नागेश देवांगन, प्रदीप नाग, अशोक ब्रम्ह, सुषमा खोबरागड़े, अविनाश सोरी, गोविंद रामटेके, संतोष सिंह, सती बघेल, बसंती ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एकजुटता और संगठन पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

Leave a Comment