Buy Advt. Space

कोण्डागांव में स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शुरू, 32 महिलाओं को बैंक सखी प्रशिक्षण

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिले में आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम रहे।

विधायक ने किया संस्थान का शुभारंभ

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, कोण्डागांव में संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह संस्थान जिले के लोगों को स्वरोजगार की दिशा में नई राह दिखाएगा।

पहले चरण में 32 महिलाओं को प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान स्व सहायता समूह की 32 महिलाओं के लिए ‘बैंक सखी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर जोर

विधायक टेकाम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति का आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है।

कलेक्टर ने बताया सकारात्मक पहल

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि संस्थान की शुरुआत महिलाओं के प्रशिक्षण से होना एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, सीईओ जिला पंचायत अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारी व प्रशिक्षणार्थी रहे मौजूद

इस अवसर पर पार्षदगण, उप संचालक पंचायत बलराम मोरे, एलडीएम अशोक मिंज, नाबार्ड के अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment