Buy Advt. Space

छात्र संघ चुनाव बहाली मांग, एनएसयूआई ने कोण्डागांव में सौंपा ज्ञापन

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कोण्डागांव ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपा। यह अभियान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी के नेतृत्व में चलाया गया।

जिलेभर के महाविद्यालयों में सौंपा गया ज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कोण्डागांव, केशकाल, फरसगांव, मर्दापाल और विश्रामपुरी के महाविद्यालयों में पहुंचकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन: पप्पू मण्डावी

जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे छात्रों की आवाज दब रही है और उनकी समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं।

छात्र संघ चुनाव को बताया जरूरी

एनएसयूआई ने कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की बुनियाद है।
इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव मिलता है।

एनएसयूआई की प्रमुख मांगें

छात्र संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से पांच प्रमुख मांगें रखीं—

  1. प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली।
  2. चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।
  3. चुनाव कार्यक्रम (तिथि और प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा।
  4. छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार और मान्यता दी जाए।
  5. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था पुनः लागू हो।

आंदोलन की दी चेतावनी

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को उग्र करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री रितेश पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी, राकेश कुंजाम, परदेशी नेताम, हितेश ढीमर, फैय्याज अली, आयन सैन, ओंकार कुमेटी, सुदामा साहू, भावेश पोयम, दीपेश मारापी, हरि मरकाम, गीतेश बघेल, दयानंद कुंजाम, अनुज मण्डावी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment