ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। जिले में धान उठाव की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों और राइस मिलर्स को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
धान उठाव की समीक्षा
बैठक के दौरान कलेक्टर ने समितियों में चल रहे धान उठाव कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राइस मिलर्स को वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि समय पर धान का उठाव सुनिश्चित किया जा सके।
मिलिंग क्षमता का पूरा उपयोग करने निर्देश
कलेक्टर ने चावल जमा की स्थिति में सुधार लाने के लिए मिलर्स को अपनी मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मिलर्स ने रखीं समस्याएं
बैठक में उपस्थित राइस मिलर्स ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समाधान करने के निर्देश दिए।
अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा राइस मिलर्स उपस्थित रहे।








