Buy Advt. Space

कोंडागांव में बलात्कार आरोपी कुशल नेताम चंद घंटों में गिरफ्तार

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । कोंडागांव पुलिस ने गंभीर अपराध के मामले में तेजी दिखाते हुए बलात्कार के आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान कुशल नेताम (28 वर्ष), निवासी भगदेवा थाना कोंडागांव के रूप में हुई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013 से उसकी आरोपी के साथ पहचान थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना कोंडागांव में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना कोंडागांव की संयुक्त टीम गठित की गई।

घर से आरोपी की गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे उसके घर भगदेवा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, साथ ही उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य भी पाए गए।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दिनांक 16 मार्च 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल दाखिल किया गया।

इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सहायक उप निरीक्षक शांति यादव, आरक्षक गायत्री शोरी, हरविंदर दरों, विष्णु बरई, बेदराम चंदेल एवं विमला माला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment