Buy Advt. Space

वन अग्नि जागरूकता हेतु हड़ेली में वन विभाग ने कराई व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव, 16 मार्च 2026। वनमंडलाधिकारी कोंडागांव श्री चूणामणी सिंह के निर्देशानुसार जिले के सुदूर अंचल ग्राम हड़ेली में वन विभाग द्वारा वन अग्नि जागरूकता अभियान के तहत पहली बार व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वनों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।

खेल के माध्यम से जागरूकता का संदेश

प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीणों और युवाओं को वनों तथा जैव विविधता के संरक्षण-संवर्धन का संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं को खेलों से जोड़कर सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना, आपसी भाईचारा बढ़ाना और क्षेत्र में शांति व विकास का वातावरण बनाना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

कई गांवों की टीमों ने लिया हिस्सा

इस व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा रामचन्द्र कश्यप सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

वन विभाग के अधिकारियों का रहा योगदान

पूरे कार्यक्रम का संचालन वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसमें संयुक्त वनमंडलाधिकारी पश्चिम कोंडागांव डॉ. आशीष कोट्रिवार, परिक्षेत्र अधिकारी मर्दापाल श्री गौरव टंडन, उड़नदस्ता प्रभारी श्री मोतीलाल बेलसरिया सहित मर्दापाल क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।

गायता और पुजारियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वनमंडलाधिकारी कोंडागांव द्वारा उपस्थित गायता और पुजारियों का भी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता देखने को मिली।

Leave a Comment