Buy Advt. Space

नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना पीड़ित परिवार को 1.15 करोड़ मुआवजा

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । नई दिल्ली एवं बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान एक मोटर दुर्घटना प्रकरण में पीड़ित परिवार के पक्ष में 1 करोड़ 15 लाख रुपये का अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि दिलाई गई।

दुर्घटना में हुई थी पीड़ित की मृत्यु

जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2024 को हुई वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दायर दावा प्रकरण पर सुनवाई के बाद बीमा कंपनी के माध्यम से 1,15,00,000 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई।

न्यायालय में समझौते से मिला मुआवजा

यह समझौता माननीय न्यायालय के समक्ष संपन्न हुआ। प्रकरण में (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) तथा अधिवक्ता की उपस्थिति में बीमा कंपनी और पीड़ित पक्ष के बीच सहमति बनी।

इसके बाद (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश) द्वारा पीड़ित परिवार को 1 करोड़ 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवार को पौधा भी वितरित किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और हरित संदेश समाज तक पहुंचे।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से इस प्रकार के मामलों का त्वरित निराकरण कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय और राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment