ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की। विभिन्न होटल और ढाबों की जांच के दौरान 14 प्रतिष्ठानों से कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
कोंडागांव क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि कोंडागांव क्षेत्र में जांच के दौरान लक्ष्मी विलास होटल से 4 नग, शैलेश होटल से 1 नग तथा हयात फूड कॉर्नर से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
फरसगांव क्षेत्र में भी मिली अनियमितता
इसी तरह फरसगांव क्षेत्र में पुष्पा होटल बोरगांव से 2 नग, राजवंशी होटल बोरगांव से 3 नग, अमृत सागर स्वीट्स फरसगांव से 2 नग तथा मनसा होटल फरसगांव से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
बड़ेराजपुर में चार स्थानों से सिलेंडर जब्त
बड़ेराजपुर क्षेत्र में पूर्णिमा होटल विश्रामपुरी से 5 नग, निषाद होटल से 1 नग, महेंद्र ढाबा से 1 नग और चमक होटल से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
केशकाल क्षेत्र में भी की गई कार्रवाई
केशकाल क्षेत्र में सिंघनपुर ढाबा से 2 नग, शारदा डेली नीड्स बेडमा से 2 नग तथा इब्राहिम चाय-नाश्ता केंद्र केशकाल से 3 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
प्रशासन ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी जांच अभियान जारी रहेगा।








