Buy Advt. Space

शादी का झांसा देकर युवती से शोषण करने वाला आरोपी फरसगांव में गिरफ्तार

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 से उसका पांडेआठगांव निवासी राजकुमार मरकाम से प्रेम संबंध था। आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाते हुए करीब 4-5 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बताया गया कि वर्ष 2021 में आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया और शादी का आश्वासन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करता रहा और अंत में शादी से इनकार करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।

मामला दर्ज कर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर थाना फरसगांव में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास, उप निरीक्षक शशि भूषण पटेल, सहायक उप निरीक्षक सुमित्रा सेठिया, महिला प्रधान आरक्षक बीना मांडवी, आरक्षक घनश्याम यादव, कृष्ण कुमार सोनवानी और महिला आरक्षक लक्ष्मी मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment