Buy Advt. Space

कोण्डागांव महाविद्यालय में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला, युवाओं को दी योजनाओं की जानकारी

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव में एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही युवाओं को बताया गया कि इन योजनाओं के माध्यम से वे अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

युवाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की संभावनाओं, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया तथा सरकारी सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए स्टार्टअप और उद्यमिता रोजगार का एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभर रहा है।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव से महाप्रबंधक श्री हिमालय सेठिया, प्रबंधक श्रीमती कुसुमलता नेताम एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती नम्रता एल्मा उपस्थित रहे।
वहीं महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम, प्रोफेसर श्री आकाश वासनिकर सहित अन्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Comment